Video: बाइक में पेट्रोल भरवाते वक्त लगी आग, आगे जो कुछ भी पेट्रोलकर्मी ने किया वह देख करेंगे सलाम

कई बार हम घबराहट में छोटी-छोटी लापरवाही कर बैठते हैं, जो आगे चलकर बहुत बड़ा परेशानी का सबब बन जाते हैं। हाल में पेट्रोल पंप पर हुई आग लगने की घटना पर वहां के कर्मचारी का रिएक्शन काबिले तारीफ है। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक आग लग जाती है, और वहाँ मौजूद एक पेट्रोलकर्मी की अद्भुत हिम्मत और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल जाता है। वीडियो में दिखता है कि एक बाइक सवार अपनी बाइक में पेट्रोल भरवा रहा था। अचानक बाइक की टंकी के आसपास के हिस्से में आग की लपटें उठने लगती हैं। यह देख बाइक वाला घबराकर वहीं, पर अपनी बाइक छोड़कर भाग जाता है। ऐसे में वह पेट्रोल पंपकर्मी स्थिति को बड़ी शांति से संभालता है।

End of Feed