'पहले मैं स्टंट किया करता था, अब मेरी एक टांग नकली है', सड़क सुरक्षा पर बिहार पुलिस ने लोगों को मजेदार अंदाज में दी हिदायत

आजकल सोशल मीडिया पर रील्स बनाना, तेज बाइक चलाकर स्वैग दिखाना एक ट्रेंड बन गया है। लोग सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने की होड़ में अपनी जान से खिलवाड़ करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। इन्हीं खतरों को देखते हुए बिहार पुलिस ने बड़े ही मजेदार अंदाज में सड़क सुरक्षा को लेकर एक पोस्ट किया है।

सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार करोड़ों रुपए खर्च करती है। लोग सड़क पर सुरक्षित चलें और अपने घर पहुंच जाएं, इसके लिए सरकार कई कैंपेन चलवाती है। सड़क पर जगह-जगह पोस्ट और बैनर लगवाए जाते हैं, जिन पर साफ-साफ सड़क सुरक्षा को लेकर संदेश लिखे होते हैं, जैसे- "हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं", "गाड़ी धीरे चलाएं", "आपकी जान आपके हाथों में", "तेज ना चलें, आपके घर वाले आपका इंतजार कर रहे होंगे।" महानगरों में तो ट्रैफिक लाइट पर LED स्क्रीन लगवाए जाते हैं, जिन पर सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने वाले वीडियो भी दिखाए जाते हैं।

End of Feed