शराबबंदी वाले बिहार में BJP प्रदेश अध्यक्ष के मंच पर चढ़ गया शराबी, की ऐसी हरकत कि हंसने लगे संजय जायसवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 09:26 PM IST

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल बेतिया में प्रोग्राम करने पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी और चनपटिया से बीजेपी विधायक उमाकांत सिंह समेत बीजेपी के कई नेता थे। मोदी@20 किताब का विमोचन करने के लिए बीजेपी के ये नेता बेतिया नगर भवन पहुंचे थे। जहां एक सभा को संबोधित भी करना था।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में कई सालों से लागू है शराबबंदी कानून
  • इस कानून को लेकर नीतीश सरकार है सख्त
  • हजारों लोग इस कानून के तहत जेल में हैं बंद

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की सभा में अचानक से एक शराबी घुस आया और उन्हें प्रणाम करने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें शराबी जायसवाल के मंच पर दिख रहा है।

sanjay jaiswal

मोदी@20 किताब का विमोचन करते संजय जायसवाल और अन्य बीजेपी नेता (फोटो-फेसबुक)

दरअसल बिहार के बेतिया में बीजेपी का कार्यक्रम था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित कई बीजेपी के बड़े नेता यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम को संजय जायसवाल संबोधित कर रहे थे, तभी एक शराबी मंच पर चढ़ आया।

End of Feed