बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव, महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को साफ करते दिख रहे हैं। वीडियो में जो बापू की मूर्ति दिख रही है, वो लंदन में स्थित है। तेजस्वी यादव कुछ महीने पहले लंदन की यात्रा पर गए थे, ये वीडियो वहीं का बताया जा रहा है।
लंदन में गांधी जी की प्रतिमा को साफ करते तेजस्वी यादव (@RJD)
इस वीडियो को राजद के आधिकारिक पेज से भी शेयर किया गया है। ट्वीट के साथ लिखा गया है- "मई महीने में तेजस्वी जी ब्रिटिश पार्लियामेंट में संवाद और संबोधन के बाद जब लंदन में ब्रिटिश संसद के सामने पार्लियामेंट स्क्वायर में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए तो उन्होंने मूर्ति को गंदा पाया। गांधी जी की प्रतिमा पर धूल और गंदगी देख तेजस्वी से रहा नहीं गया और वो स्वयं अपने रूमाल से उसे साफ करने में जुट गए। तेजस्वी यादव की यह सोच उनकी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा गांधीवादी नीतियों में उनकी आस्था और श्रद्धा को दर्शाती है।"
मई महीने में तेजस्वी जी ब्रिटिश पार्लियामेंट में संवाद और संबोधन के बाद जब लंदन में ब्रिटिश संसद के सामने पार्लिया… t.co/KBBGmahzPv
— ANI (@ANI) Oct 1, 2022
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तेजस्वी यादव की तारीफ भी कर रहे हैं और आलोचना भी कर रहे हैं। कुछ लोगों को तेजस्वी जहां गांधी भक्त नजर आ रहे हैं तो कुछ लोगों को सिर्फ ये राजनीतिक स्टंट लग रहा है। इसी वीडियो पर कुछ लोग बिहार की समस्याओं को लेकर भी राजद को घेरते दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर लोग जबरदस्त प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
