Viral Video: पुलिस ने बाइकर को रोका, लेकिन वजह जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

ट्रैफिक पुलिस ने एक बाइकर को रोका लेकिन उन्होंने चालान नहीं काटा, बल्कि उन्होंने जो किया, वह देख आपके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी। यह दिल छू लेने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो हैरान कर देते हैं तो कुछ दिल को छू जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक प्यारा वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में बिहार की राजधानी पटना में एक बाइकर को ट्रैफिक पुलिस रोकती है, लेकिन वजह जानकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

Bike Rider Puppy Viral Video

बाइक सवार और पपी का वीडियो हुआ वायरल (X/@bobberkid)

बाइकर के जैकेट से झांक रहा था पप्पी

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक युवक बाइक चला रहा होता है। साथ ही उसने अपनी जैकेट के अंदर एक छोटा-सा पालतू पप्पी रखा हुआ है। नन्हा पप्पी जैकेट से बाहर झांकता हुआ बड़े आराम से सफर का आनंद लेता नजर आता है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि वह अपने मालिक के साथ बिल्कुल सुरक्षित महसूस कर रहा है।

End of Feed