Video: जरा सी जल्दबाजी के चक्कर में चलती ट्रेन से उतरने लगा युवक, RPF जवान नहीं होता तो चली जाती जान!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 3, 2023, 03:00 PM IST

Bhilwara Railway Station: राजस्थान के भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जल्दबाजी के चक्कर में लड़का एक हादसे का शिकार हो जाता है। आप देख सकते हैं कि ट्रेन और रेलवे स्टेशन के बीच उसका पैर फंस जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्दबाजी के चक्कर में बड़ी गलती कर बैठा युवक
  • चलती ट्रेन से उतरते समय फंस गया पैर
  • आरपीएफ जवान नहीं होता तो जा सकती थी जान

Bhilwara Railway Station: आजकल लोगों को इतनी जल्दी होती है कि इस जल्दबाजी के चक्कर में वह अपनी जान जोखिम में डालने से पहले एक बार नहीं सोचते हैं। हर किसी को पता है कि चलती ट्रेन से न तो उतरना चाहिए और न ही चलती ट्रेन में चढ़ना चाहिए। इसके बाद भी लोग चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने की गलती कर बैठते हैं। राजस्थान के भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रुह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जल्दबाजी के चक्कर में लड़का एक हादसे का शिकार हो जाता है।

train.

ट्रेन एक्सीडेंट वीडियो

हादसे का शिकार होते-होते बचा युवक

End of Feed