Video: उंगली पर नाचती फुटबॉल, युवक का टैलेंट देख लोग बोले- बंदा अगर स्टेडियम पहुंचा तो मचा देगा धमाल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठा एक युवक का फुटबॉल स्किल्स दिखाते वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को अपनी उंगली पर फुटबॉल घुमाते देखा जा सकता है।

आजकल सोशल मीडिया पर कब कौन वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इसी बीच एक ऐसा वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक रेलवे स्टेशन पर अपने शानदार फुटबॉल स्किल्स दिखाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और उसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भिलाई रेलवे स्टेशन का है। वीडियो में एक युवक प्लेटफॉर्म पर खड़ा दिखाई देता है, जो ट्रेन का इंतजार कर रहा होता है। लेकिन इंतजार करते-करते वह कुछ ऐसा करता है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।

bhilai railway station football skills viral video

शख्स ने दिखाया कमाल का फुटबॉल स्किल (Instagram/@fitwithyogee_)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

स्टेशन पर दिखा सुपर टैलेंट

वायरल वीडियो (Viral Video) में साफ देखा जा सकता है कि युवक फुटबॉल को अपनी उंगली पर बैलेंस करके घुमा रहा है। कभी वह गेंद को हवा में उछालता है, तो कभी उसे बेहद शानदार तरीके से कंट्रोल करता है। उसकी हर मूवमेंट इतनी सटीक होती है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। आसपास मौजूद लोग भी उसकी इस कला को देखकर हैरान रह जाते हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @fitwithyogee_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “Today I saw real talent at Bhilai Railway Station.” वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

End of Feed