Bhai Dooj 2022: इस मंदिर में भाई-बहन का एक साथ जाना है वर्जित, वजह है हैरान करने वाली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 03:45 PM IST

Bhai Dooj 2022: भाई-दूज से पहले हम आपको एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भाई-बहन का एक साथ जाना वर्जित है। इसके पीछे की वजह भी हैरान करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिंदू धर्म में भाई-दूज का त्योहार है बेहद खास
  • भाई को टीका लगाकर उसकी आरती उतारती हैंं बहने
  • भाई-दूज के मौके पर जानिए एक अनोखे मंदिर के बारे में

Bhai Dooj 2022: हिंदू धर्म में भाई-बहन के लिए दो त्योहार बहुत खास होते हैं। एक है रक्षाबंधन और दूसरा भाई-दूज का त्योहार है। जहां रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। वहीं भाई दूज के मौके पर बहनेंं भाई को टीका लगाकर उसकी आरती उतारती हैं। इस साल भाई दूज 26 अक्टूबर को है। भाई-दूज से पहले हम आपको देश के एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भाई-बहन का एक साथ जाना वर्जित है। इसके पीछे की वजह भी हैरान करने वाली है।

mandir

भारत का अनोखा मंदिर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

वजह है हैरान करने वाली

यह मंदिर छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल के नजदीक महानदी के तट पर स्थित है। मंदिर नारायणपुर नाम के एक गांव में है, जो भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि भगवान शिव के इस भव्य मंदिर का निर्माण रात में किया गया था। इसे बनाने में लगभग 6 महीने का समय लगा था और रात में ही मंदिर का निर्माण किया जाता था। लोगों का कहना है कि आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाले प्रधान शिल्पी नारायण निर्वस्त्र होकर रात में मंदिर का निर्माण करते थे।

End of Feed