बिहार में 2 बच्चों की मां को अपनी ही ननद से हो गया प्यार, कर ली शादी; पति खुश तो बड़ी ननद बनी 'विलेन'

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 24, 2023, 11:13 PM IST

कहावत है प्यार अंधा होता है। प्यार ये देखकर नहीं होता कि क्या सही है और क्या गलत। बिहार के समस्तीपुर से प्यार का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें एक ननद को उसकी ही भाभी से इस हद तक प्यार हो गया कि दोनों ने शादी रचा ली।

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक भाभी का दिल अपनी ही ननद पर आ गया, जिसके बाद दोनों के बीच ऐसा प्यार उमड़ा कि दोनों ने आपस में शादी रचा ली। हैरानी कि बात यह है कि इस मामले में महिला का पति भी अपनी पत्नी और बहन के साथ ही है। जबकि महिला को दो बच्चे भी हैं।

मामला समस्तीपुर जिले के रुसड़ा थाना क्षेत्र के दरहवा गांव का है। जानकारी के अनुसार दस साल पहले दरहवा गांव के प्रमोद कुमार की सकुला देवी नाम की महिला से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए, सबकुछ ठीक चल रहा था, कि सकुला को अपनी छोटी ननद सोनी से प्यार हो गया। दोनों के बीच ये प्यार इस कदर बढ़ा कि पांच महीने पहले दोनों ने शादी कर ली।

End of Feed