अजब: दोस्त के लिए ढूंढनी थी गर्लफ्रेंड, जिगरी यार ने सड़क किनारे लगवाई अनोखी होर्डिंग, टिंडर का क्यूआर कोड भी लगाया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 31, 2024, 04:05 PM IST

Ajab Gajab News: बेस्ट फ्रेंड ने होर्डिंग में लिखवाया है कि रियो को शहर में सबसे अच्छी गोलगप्पे की दुकान पता है। इसके अलावा वह एक अच्छा फोटोग्राफर भी है, रियो उसकी हजारों कैंडिड तस्वीरें खिंचेगा।

Ajab Gajab News: बॉलीवुड फिल्म 'शोले' का एक गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' काफी ज्यादा पॉपुलर है। दोस्ती पर बॉलीवुड में कई सारे गाने ऐसे बने हैं, जो लोगों के दिल को छू लेते हैं। कई दोस्त होते भी ऐसे हैं, जो अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इसी क्रम में एक दोस्त ने अपने जिगरी यार के लिए जो किया, वह जानकर आप दिल हार बैठेंगे। दरअसल, एक लड़के के पास गर्लफ्रेंड नहीं थी। इसके बाद उसके जिगरी यार ने दिल जीतने वाला काम किया।

ajab gajab poster

दोस्त ने लगवाया अनोखा पोस्टर (इंस्टाग्राम)

दोस्त ने किया बेहद अनोखा काम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक तस्वीर भी देखने को मिल रही है। यह तस्वीर सड़क किनारे लगवाई गई एक अनोखी होर्डिंग की है। इस होर्डिंग में एक बेस्ट फ्रेंड ने अपने दोस्त के लिए गर्लफ्रेंड ढूंढने की बात लिखवाई है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह होर्डिंग लड़के की मर्जी से लगवाई गई है या फिर मौज-मस्ती के चक्कर में बेस्ट फ्रेंड ने इस अनोखी होर्डिंग को लगाया है। देखें वीडियो-

End of Feed