बेंगलुरु शिफ्ट हो रहे हैं? बंगाली महिला ने शेयर किया 30 दिन का यह प्लान, बताया कैसे होना है सेटल

बेंगलुरु में रहने वाली एक बंगाली महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उसने बताया है कि अगर कोई बेंगलुरु शहर में तुरंत ही शिफ्ट हुआ है तो उसे पहले महीने में क्या करना चाहिए? ताकि उसे कोई दिक्कत ना हो। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को उसका प्लान काफी पसंद भी आ रहा है।

जब भी कोई नए शहर जाता है तो उसे वहां पर सेटल होने में थोड़ी बहुत परेशानी होती ही है। जैसे रहने के लिए घर खोजना, खाने-पीने का इंतजाम करना इत्यादि। ये सारा काम शुरू में लोगों के लिए बहुत ही मुश्किल और उलझन भरा होता है। नए शहरों के सिस्टम को भी समझने में थोड़ा बहुत समय लग ही जाता है नहीं तो शुरुआत में कई लोग शहर में आए नए लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे फालतू के पैसे लूट लेते हैं। ये सारी दिक्कतें तब और बढ़ जाती है, जब कोई नया-नवेला बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में पहुंचता है।

Woman Shares 30 Day Plan To Help Newcomers Settle Easily In Bengaluru

महिला का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@priyankablrdairy)

सोशल मीडिया पर महिला का प्लान हुआ वायरल

ऐसे में बेंगलुरु में रहने वाली एक बंगाली महिला ने हाल में ही बेगलुरु शिफ्ट होने वाले नए लोगों के लिए 30 दिन का एक आसान प्लान बताया है। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों को उस बंगालन का प्लान बहुत पसंद भी आ रहा है।

End of Feed