बारिश में गरीब महिला के मटके बहने लगे, फिर जो हुआ उसने छू लिया दिल, देखें Video

तेज बारिश और बाढ़ के पानी में महिला के मिट्टी के मटके बहने लगे। तभी कुछ लोग अपनी परवाह किए बिना पानी में उतरे और एक-एक करके मटकों को बचा लिया।

कभी-कभी इंसानियत का सबसे खूबसूरत चेहरा सड़क से गुजरते हुए भी देखने को मिल जाता है। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला नजारा बारिश के बीच देखने को मिला, जब कुछ लोगों ने एक महिला की मेहनत की कमाई को बहने से बचा लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मटका बेचने वाली एक महिला के मटके बारिश के पानी में सड़क पर बहते जा रहे थे। यह देख वहां से गुरने वाले कुछ लोग महिला की मदद के लिए सामने आते हैं और बारिश के पानी में बह रहे मटकों को निकालकर वापस महिला के ठेले पर रख देते हैं।

barish mein bahte matke bachane paani mein utarein log video viral

बारिश में मटकों को बहने से बचाते लोग (Instagram/@Timesnow_Trending)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बारिश में बहते मटके देख नहीं पाए लोग, बचाने पानी में उतरे

वायरल वीडियो (Viral Video) के कैप्शन में बताया गया है कि तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी तेजी से बह रहा था। इसी दौरान एक महिला सड़क किनारे मिट्टी के मटके बेच रही थी। अचानक पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि उसके कई मटके बहने लगे। महिला के लिए यह सिर्फ मिट्टी के बर्तन नहीं थे, बल्कि उसकी मेहनत और कमाई का जरिया थे। मटकों को अपनी आंखों के सामने बहता देखकर महिला परेशान हो गई। वह शायद अकेले उन्हें बचा भी नहीं सकती थी लेकिन तभी वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए उसकी मदद करने का फैसला किया।

End of Feed