Video: नागिन डांस को पीछे छोड़ मार्केट में छाया बंदरिया नाच, चाची ने ऐसे मचाई उछल-कूद, डर गईं मोहल्ले की औरतें

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 8, 2023, 03:44 PM IST

Bandariya Dance Video: जैसे ही भोजपुरी गाना बजना शुरू होता है, चाची उछलते-कूदते डांस करने आ जाती हैं। इसके बाद वह ऐसा गदर मचाती है, जिसे देखने वालों की हालत खराब हो जाती है। इस डांस को देखकर यूजर्स ने इसे 'बंदरिया नाच' कह डाला।

KEY HIGHLIGHTS
  • चाची ने किया हैरान करने वाला डांस
  • गाना बजते ही मचाई जबरदस्त उछल-कूद
  • यूजर्स ने कह दिया बंदरिया नाच

Bandariya Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने डांस के तरह-तरह के फॉर्म देखे होंगे। सबसे ज्यादा नागिन डांस यूजर्स को पसंद आते हैं। वहीं अब नागिन डांस को पीछे छोड़ इन दिनों 'बंदरिया डांस' काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला डांस के नाम पर ऐसा उछल-कूद करती है, जिसे देखकर यूजर्स ने इसे बंदरिया डांस कह डाला। अपने डांस के दौरान चाची मोहल्ले की औरतों को डरा भी देती हैं।

bandariya dance

बंदरिया डांस (इंस्टाग्राम)

जबरदस्त उछल-कूद मचाती है महिला

वीडियो के बैकड्राउंड में पॉपुलर भोजपुरी सॉन्ग का म्यूजिक सुनाई दे रहा है। जैसे ही भोजपुरी गाना बजना शुरू होता है, चाची उछलते-कूदते डांस करने आ जाती हैं। फिर वह ऐसा खुलकर नाचती हैं कि देखने वालों की हालत खराब हो जाती है। लाल रंग की साड़ी में चाची गर्दा डांस करती हैं। कई लोगों को उनका डांस बेहद एंटरटेनिंग लग रहा है, वहीं कई लोग कह रहे हैं कि चाची ने बेहद खतरनाक डांस किया। आप देख सकते हैं कि चाची कूदते हुए ऐसा नाचती हैं कि वहां खड़ी एक बुजुर्ग महिला डर जाती हैं। देखें वीडियो-

End of Feed