Bandar Ka Video: नशेड़ी बंदर का धांसू स्वैग, टशन में फूंक रहा था सिगरेट, वीडियो वायरल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 14, 2023, 09:57 AM IST

Bandar Ka Viral Video: एक बंदर मजे लेते हुए सिगरेट फूंक रहा था, जिसने भी बंदर का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का अनोखा अंदाज
  • मजे से फूंक रहा था सिगरेट
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bandar Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल जानवर भी माहौल बनाए रहते हैं। इनमें कुछ जानवरों का अंदाज देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक नशेड़ी बंदर का वीडियो (Monkey Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें वो मस्त होकर सिगरेट फूंक रहा है। जिसने भी बंदर का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि लोग बंदर के वीडियो (Bandar ka Funny Video) पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Monkey Viral Video

क्या स्वैग है भाई? (Photo Credit- Instagram)

बंदर अपने अनोखे अंदाज के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। कभी बंदर लोगों को परेशान करता दिख जाता है। तो कभी चीजों को बर्बाद करते हुए दिखाई देता है। वहीं, कई बार ऐसी हरकत करते दिख जाते हैं, जिसे देखकर इंसान भी हैरत में पड़ जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको एक बंदर का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं एक पेड़ पर बंदर आराम से बैठा है। उसके हाथ में सिगरेट है। पहले बंदर इधर-उधर देखता है और फिर मजे से फूंक मारने लगता है। जिस तरह बंदर सिगरेट पीता है उसे देखकर लगता है कि जैसे वो रोज सिगरेट पीता है। तो आप भी बंदर का धांसू अंदाज देख लें...

End of Feed