Bandar Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) हैरान करने वाले होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में बंदर का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इतना ही नहीं हो सकता है इस वीडियो (Monkey Viral Video) को बार-बार देखने का मन करेगा।
बंदर का धांसू स्टाल, (Photo Credit- Instagram)
आज कल कई जानवर इंसानों की जमकर नकल करते हैं। खासकर, बंदरों ने तो नकल करने में धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में तो बंदर का अंदाज देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, बंदर ने काफी धांसू अंदाज में एक लड़के को कुंगफू स्टाइल की लात मारी। जिसे देखकर लोग लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़का बंदर को बार-बार परेशान कर रहा है। कुछ देर तक तो बंदर ने बर्दाश्त किया, लेकिन अगले पल को लड़के को ऐसी लात मारी, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।
बंदर ने मचाया धमाल
कुंगफू बंदर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो देखकर यकीनन आप भी जमकर ठहाके लगा रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'gurbachansingh998877665544' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये बंदर तो जॉन सीना निकला। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि क्या मजेदार कुंगफू फाइटिंग है भाई।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
