Ox Attack Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएंगी। कुछ मामले हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। जबकि, कुछ नजारे को देखकर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इन मामलों को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में बैल का एक ऐसा वीडियो ( Ox Attack Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए। क्योंकि, बैल ने एक शख्स को खेत में दौड़ाकर बुरी तरह धो दिया।
बैल का तांडव, (Photo Credit- Instagram)
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कुछ बैल मैदान में आराम चर रहे हैं। तभी शख्स एक बैल के पास पहुंच जाता है। बैल को लगता है कि शख्स उसके साथ खेल करने वाला है। अचानक बैल पलटता है और शख्स पर हमला करने लगता है। बैल को गुस्से में देखकर शख्स भागने लगता है। बैल भी मानने के लिए तैयार नहीं था और शख्स को खतरनाक तरीके से दौड़ाने लगता है। कुछ ही सेकंड बाद बैल शख्स पर जोरदार हमला करता है और उसे ऐसा पटकनी देता है, जिसे शख्स शायद ही कभी भूल पाएगा। यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया और वीडियो (Animal Attack Video) को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें मजेदार वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो (Trending Video) देखकर यकीनन आपके छक्के छूट गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'jallikattu49_king' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि शख्स को तो 'नानी' याद आ गई होगी। एक ने लिखा, 'बड़ा खतरनाक हमला था भाई'। किसी ने लिखा, 'बैल से पंगा लेना पड़ा भारी'।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
