जब बागेश्वर महाराज ने ब्रिटिश संसद में लगवा दिया जय श्री राम का नारा, देखिए धीरेंद्र शास्त्री का लंदन वाला वीडियो

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 28, 2023, 08:35 PM IST

Bageshwar Maharaj: बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। उनके कथित चमत्कार चर्चा का विषय बने हुए हैं। महाराज की फैन फॉलोइंग भारत से लेकर विदेशों तक बढ़ी है। बागेश्वर धाम महाराज के दरबार में हर दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। भक्त बताते हैं कि महाराज तक पहुंचने के लिए कई दिनों तक का इंतजार करना पड़ता है।

Bageshwar Maharaj: हाल के दिनों में चर्चाओं में आए बाबा बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ब्रिटेन की संसद तक में जय श्री राम के नारे लगवा चुके हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बागेश्वर महाराज ब्रिटेन की संसद में देखे जा सकते हैं।

दरअसल पिछले साल बागेश्वर महाराज लंदन प्रवास पर थे। वहां उन्होंने अपना दरबार लगाया था। जहां भारी भीड़ दिखी थी। भारतवंशी से लेकर अंग्रेज तक दरबार में भरे दिखे थे। वहां भी धीरेंद्र शास्त्री ने अपना चमत्कार दिखाया था और लोगों की समस्याओं को दूर करने का दावा किया था।

End of Feed