Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक भावुक करने वाले वीडियो (Trending Video ) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को भावुक कर दिया है। क्योंकि, विराट कोहली के एक नन्हें फैन ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग इस क्यूट मोमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विराट कोहली के हमशक्ल को देखकर भावुक हुआ बच्चा (तस्वीर साभार- @kartikkohlee18)
ये भी पढ़ें - गजब! डॉक्टर ने सांप की पहचान के लिए मांगी फोटो, घरवाले जिंदा कोबरा लेकर पहुंचे अस्पताल; मचा हड़कंप, देखें Video
दुनिया में हर कोई किसी ना किसी का फैन या फॉलोअर्स जरूर होता है। इंसान जिसका फैन होता है अगर वो उसके सामने आए जाए तो खुशी से झूमने लगता है। वहीं, कई बार जब उसकी तरह देखने वाला भी मिल जाए तो वो उसी को सच मान लेता है। क्योंकि, इस दुनिया में हर किसी के हमशक्ल होते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं विराट कोहली के हमशक्ल को देखकर एक नन्हा फैन भावुक हो जाता है और दौड़कर उसके पास पहुंच जाता है। जिस तरह का नजारा होता है उसने सबका दिल जीत लिया। देखें वीडियो...
दिल जीतने वाला नजारा
वीडियो में आपने देखा किस तरह नन्हा फैन खुशी से झूम रहा है। आप में से कई लोगों के साथ कभी ना कभी ऐसा जरूर हुआ होगा। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'kartikkohlee18' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बहुत ही खूबसूरत नजारा है। जबकि, कुछ का कहना है कि बहुत ही क्यूट मोमेंट है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
