Kashmir Avalanche: उत्तरी कश्मीर में भारी हिमस्खलन, जानवरों के साथ भागते दिखे लोग; देखिए Video

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 22, 2023, 04:11 PM IST

Kashmir Avalanche: पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के गांदरबल और बांदीपोरा जिलों में तीन हिमस्खलन हुए। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग के सरबल क्षेत्र में एक साथ दो हिमस्खलन हुए, जबकि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में गुरेज में एक और हिमस्खलन हुआ।

Kashmir Avalanche: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज घाटी की तुलैल तहसील के हुसंगम गांव के ऊपरी इलाकों में रविवार को भारी हिमस्खलन हुआ। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोग अपने जानवरों के साथ भागते दिख रहे हैं। हालांकि जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूस्खलन का असर गुरेज के हुसंगम गांव के ऊपरी इलाकों पर पड़ा है। गुरेज घाटी में रहने वालों को अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के गांदरबल और बांदीपोरा जिलों में तीन हिमस्खलन हुए थे। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग के सरबल क्षेत्र में एक साथ दो हिमस्खलन हुए थे, जबकि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में गुरेज में एक और हिमस्खलन हुआ था।

End of Feed