ऑटो में बैठकर पूरा देश नाप रहे हैं ये फिरंगी, भारत भ्रमण पर आए विदेशियों का Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दो ऑस्ट्रेलियाई यात्रियों को ऑटो रिक्शा से भारत घूमते हुए दिखाया गया है। इस पोस्ट में भारत के लोग की सोच पर तंज भी कसा गया है।

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो (Viral Video) इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक एक ऑटो में बैठकर पूरा भारत घूमने के लिए निकले हुए हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @SaffronChargers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे बिना किसी शिकायत के, खुशी-खुशी इस साधारण से ऑटो की सवारी का आनंद ले रहे हैं। उनके इस भारत भ्रमण यात्रा के दौरान उन्हें गलियों की हलचल, लोगों से बातचीत, लोकल खाना और भारत के हर एक मौसम के साथ जीने का आनंद खूब मिल रहा है।

Australian tourists traveling across India by auto rickshaw viral video

ऑटो से भारत देश घूमने निकले ये विदेशी पर्यटक (X/@SaffronChargers)

ये भी पढ़ें:

हमारी आदतें ही हमारी समस्या

वीडियो (Video) के कैप्शन में भारत के लोगों के लिए एक तंज भरा पोस्ट भी लिखा गया है। जिसमें लिखा है कि भारत में जैसे ही कोई थोड़ी-सी कमाई शुरू करता है, वह सबसे पहले अपने लिए पर्सनल AC कार लेता है। ऑटो रिक्शा या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना "शान" के खिलाफ माना जाने लगा है। कई लोग इसे सोशल स्टेटस से जोड़कर देखते हैं। दोपहिया या तीनपहिया वाहन को लोग "गरीबी" या "असफलता" का प्रतीक समझ लेते हैं। जिसका नतीजा देश के लोगों को ही भुगतना पड़ता है। ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और बढ़ती गर्मी आए दिन लोगों को परेशान करती है। फिर वही लोग गर्मी के मौसम में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं कि, "भारत में हीटवेव क्यों हो रही है?, तापमान इतना क्यों बढ़ गया?, AC के बिना जीना मुश्किल हो गया है।"

End of Feed