कलाकार की छोटी-सी मेहनत ने बना दिया किसी का दिन, Video देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

एयरपोर्ट पर बैठे-बैठे एक कलाकार ने विदेशी महिला का खूबसूरत स्केच बनाकर उसे गिफ्ट कर दिया। तस्वीर देखकर महिला का दिल छू लेने वाला रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस दुनिया में लोगों को खुशियां देना जितना बड़ा सुख है, उससे बड़ा और कुछ भी नहीं है। हम अपने एक छोटे से काम की वजह से किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। इसी सुख का आनंद उठाते एक कलाकार का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों का भी दिन बन गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कलाकार की छोटी-सी कोशिश ने एक विदेशी महिला का दिन खास बना दिया।

Artist Draws Foreign Woman Sketch At Airport Viral Video

कलाकार ने महिला का स्केच बनाकर उसे गिफ्ट कर दिया। (Instagram/@pencil_art_workshop)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कलाकार की तरफ से विदेशी महिला को मिला खास तोहफा

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक विदेशी महिला एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में आराम से बैठी हुई है। उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि कोई कलाकार उसका स्केच बना रहा है। कलाकार कुछ दूरी पर बैठकर बड़े ध्यान और मेहनत से महिला का हाथ से बना खूबसूरत चित्र तैयार करता है। जब स्केच पूरा हो जाता है, तो कलाकार उसे सीधे महिला को देने की बजाय उसके बगल में बैठे एक व्यक्ति को देता है। वह व्यक्ति स्केच महिला के हाथ में देता है। जैसे ही महिला अपनी तस्वीर देखती है, उसके चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान आ जाती है। वह पहले तो हैरान होती है और फिर खुशी से कलाकार की ओर जाती है। महिला कलाकार को दिल से धन्यवाद कहती है और उसकी मेहनत की तारीफ भी करती है।

End of Feed