Video: सलाम करना भी एक कला है! Army officer ने AP Dhillon को सिखाया सही तरीका

AP Dhillon देश के जाने-माने सिंगर हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। हाल में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें सेना के एक अधिकारी सलाम करना सीखा रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय सेना के अधिकारी मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों को सही तरीके से सलाम करना सिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो (Video) को सोशल मीडिया पर तमाम प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।

Army officer And AP Dhillon Viral Video

एपी ढिल्लों को सैल्यूट करना सीखाते सेना के एक अधिकारी (X/@Uday_T2)

ये भी पढ़ें:

सिंगर को सैल्यूट करना सीखाते दिखे सेना के अधिकारी

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एपी ढिल्लों सेना के एक अधिकारी के साथ खड़े हैं। अधिकारी उन्हें बताते हैं कि सेना में सैल्यूट कैसे किया जाता है। अधिकारी अपने हाथ के सही पोजिशन, चेहरे का भाव और पूरे सम्मान के साथ खड़े रहने का तरीका दिखाते हुए सिंगर को सलाम करना सीखा रहे हैं। वहीं, एपी ढिल्लों भी बहुत ध्यान से उनकी बात सुनते हैं और उसी तरह सलाम करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान भी नजर आ रही है और माहौल बिल्कुल दोस्ताना नजर आ रहा है। जहां न तो कोई दिखावा है और न ही कोई घमंड, सिर्फ एक-दूसरे के लिए बराबर सम्मान देखा जा रहा है। एक तरफ देश की सेवा करने वाला सैनिक है, तो दूसरी तरफ एक मशहूर कलाकार, लेकिन दोनों के बीच आपसी सम्मान साफ दिखाई दे रहा है।

End of Feed