Viral Video: कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा, RPF जवान से भिड़ीं महिलाएं

कोलकाता के नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन पर दो महिला यात्रियों और RPF पुलिसकर्मी के बीच कथित विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मेट्रो में सफर करना लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है लेकिन कई बार यात्रियों के बीच होने वाले विवाद और हंगामे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अब कोलकाता मेट्रो से सामने आया है, जहां दो महिला यात्रियों और ड्यूटी पर तैनात एक RPF पुलिसकर्मी के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है।

argument between female passengers and RPF personnel viral video

RPF पुलिसकर्मी से महिला यात्रियों की झड़प (X/@contentkikamii)

दिल्ली नहीं, अब कोलकाता मेट्रो में मचा बवाल

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मेट्रो स्टेशन पर दो महिलाएं RPF के एक जवान के साथ बहस और टकराव करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार, 7 सितंबर को कोलकाता के नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन पर हुई। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मौके पर माहौल काफी गरम है। महिलाएं RPF पुलिसकर्मी के साथ बहस करती नजर आ रही हैं। आसपास मौजूद लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे हैं।

End of Feed