इंसानों को यह प्रकृति बहुत कुछ सिखाती है। हर रोज और हर पल हमें प्रकृति से कुछ ना कुछ सीखने को जरूर मिलता है। इस कड़ी में कई बार छोटे-छोटे जीव भी ऐसा काम कर जाते हैं, जिसे देखकर बड़े-बड़े लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर चींटियों का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उनकी समझदारी और एकजुटता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
चींटियों की टीमवर्क का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (instagram/@ghantaa)
नन्हीं चींटियों का बड़ा कमाल
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि चींटियों का एक बड़ा समूह पानी से भरे एक गड्ढे के पास दिखाई देता है। अब उनके सामने इस पानी से भरे गड्ढे को पार करने की चुनौती रहती है। जिसे पार करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है। अगर कोई चींटी अकेले पानी में उतरती, तो शायद वह बह जाती लेकिन इन नन्हीं चींटियों ने मिलकर ऐसा तरीका अपनाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
नदी पार करने का तरीका देख रह जाएंगे दंग
वीडियो में देखा जा सकता है कि चींटियां एक-दूसरे से जुड़कर पुल जैसे आकार का एक मजबूत चेन बना लेती हैं। इसके बाद पूरी कॉलोनी उसी रास्ते का इस्तेमाल करके सुरक्षित तरीके से पानी के उस पार पहुंच जाती है। उनका यह शानदार टीमवर्क देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
वीडियो देख लोग बोले- इंसानों को भी सीखना चाहिए
चींटियों का यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि इंसानों को भी चींटियों से टीमवर्क सीखना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि प्रकृति हमेशा हमें नई-नई बातें सिखाती रहती है। कई लोगों ने इसे "नेचर का सबसे बेहतरीन इंजीनियरिंग कमाल" भी बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
