Animals Fight Video: शेर को यूं ही जंगल का राजा नहीं कहा जाता है। अपने शिकार को वह चीर-फाड़कर रख देता है। कई बार तो वह अपने इलाके से निकलकर पानी में भी शिकार कर आता है। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें 'जंगल का राजा' शेर पानी में घुसकर मगरमच्छ का भी शिकार कर लाता है। इसी क्रम में शेरों का एक झुंड नदी में घुसकर शिकार ढूंढने गया था। हालांकि, वहां उनके साथ जो होता है, उससे शेरों को लेने के देने पड़ गए। वीडियो ने लोगों को हैरान में डाल दिया है।
शेर का वीडियो (ट्विटर)
जान बचाकर भागे शेर
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शेर अकेले शिकार ढूंढने नहीं गया था, बल्कि वह तीन के झुंड में शिकार ढूंढने गया था। इसके बाद भी वह शिकार नहीं कर पाता और कुछ ऐसा होता है कि उसे उल्टे पांव अपनी जान बचाकर भागना पड़ता है। बता दें कि शेर को पानी में दरियाई घोड़ा यानी हिप्पो मिल जाता है। यह हिप्पो अकेले ही तीन शेरों पर भारी पड़ जाता है और अचानक शेरों के प्रति आक्रामक हो जाता है। वह इन शेरों को पानी में खदेड़ता है और उन पर टूट पड़ता है। देखें शॉकिंग वीडियो-
Terrifying speed! You can see why Hippo's are so dangerous! 😱 t.co/kTuuDi1UJK
— ANI (@ANI) Feb 28, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि हिप्पो जिस स्पीड से शेरों के झुंड पर टूटता है। ऐसा लग रहा था कि वह उन्हें कच्चा ही चबा जाएगा। हालांकि, गनीमत यह रही कि शेर जल्दी से नदी के किनारे पहुंच जाते हैं और किसी तरह अपनी जान बचा लेते हैं। आप देख सकते हैं कि हिप्पो अपना बड़ा मुंह फाड़कर एक बार शेर को चबाने की कोशिश करता है। हालांकि, शेर समय रहते किनारे पहुंच जाता है और अपनी जान बचाकर भाग लेता है।वीडियो को Wowo terrifying नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
