वायरल न्यूज़

VIDEO: इंदौर की सफाई देख भारत का फैन हुआ विदेशी व्‍लॉगर, आनंद महिन्‍द्रा ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

Anand Mahindra Video: वीडियो में अमेरिकी व्लॉगर मैक्स मैकफारलिन ने इंदौर में रेस्‍टोरेंट को दिखाया और वहां सफाई बनाए रखने के लिए किए गए सरल उपायों को भी दिखाया। व्‍लॉगर ने बताया कि कैसे इस्तेमाल की गई स्टील की प्लेटों को अलग-अलग डिब्बों में रखा जाता है।

Image

आनंद महिन्‍द्रा ने शेयर किया वीडियो।

Anand Mahindra Video: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को स्‍वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कारों में लगातार सातवें वर्ष भारत के सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा मिला था। इंदौर की जनता ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के माध्यम से कूड़ा प्रबंधन और उसके निपटान के बेहतरीन तरीकों के लिए ये पद हासिल किया था। हाल ही में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक व्लॉगर का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इंदौर शहर की साफ-सफाई से काफी ज्‍यादा प्रभावित दिख रहा था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में कचरा प्रबंधन पर सालाना 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कुल 850 गाड़ियां रोजाना शहर में घूमती हैं और 692 टन गीला, 683 टन सूखा और 179 टन प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करती हैं।

सफाई देख प्रभावित हुआ व्‍लॉगर

वीडियो में अमेरिकी व्लॉगर मैक्स मैकफारलिन ने इंदौर में रेस्‍टोरेंट को दिखाया और वहां सफाई बनाए रखने के लिए किए गए सरल उपायों को भी दिखाया। व्‍लॉगर ने बताया कि कैसे इस्तेमाल की गई स्टील की प्लेटों को अलग-अलग डिब्बों में रखा जाता है, और लोगों के हाथ धोने के लिए एक छोटा बेसिन उपलब्ध है। व्‍लॉगर ने अपने वीडियो में स्थानीय लोगों की भी तारीफ की जो अपने आस-पास के माहौल को स्‍वच्‍छ बनाने को लेगर जागरूक हैं। ये सब व्‍लॉगर ने तब महसूस किया जब उन्होंने एक व्यक्ति को गलती से सड़क पर गिरे खाने को तुरंत उठा लिया था।

आनंद महिन्‍द्रा ने कही ये बात

आनंद महिन्‍द्रा ने वीडियो शेयर करते हुए इस कल्‍चर को पूरे देश में फैलाने की इच्‍छा जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि, 'सपने देखने में मदद नहीं मिल सकती: अगर इसे पूरे देश में दोहराया जाए।' वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने शहर के लोगों की जागरुकता की तारीफ की। कहा कि, ये लोग अपने कर्तव्यों को जानते हैं और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हैं।

यूजर्स ने इस तरह दी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने लिखा, 'सफाई और व्यवस्था केवल च्‍वॉइस और परवरिश का मामला नहीं है, ये मनुष्य की आवश्यक आवश्यकताओं में से एक हैं।' एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, 'यदि अधिक शहरों में इंदौर जैसे निवासी हों जो स्वच्छता को प्राथमिकता देते हों तो भारत का स्वरूप बहुत अलग हो जाएगा।' तीसरे यूजर ने कहा, 'अगर इसे पूरे देश में दोहराया जाए तो भारत दुनिया का सबसे स्वच्छ स्थान होगा, सर। ऐसे अद्भुत वीडियो साझा करने और लोगों को जागृत करने के लिए धन्यवाद।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'इंदौर मॉडल स्मार्ट सिटी और स्वच्छ भारत का सबसे अच्छा मॉडल है, जब सफाई की बात आती है तो इंदौरी लोग इसे व्यक्तिगत रूप से लेते हैं, वे आगंतुकों के रूप में भी यह सुनिश्चित करते हैं कि हम कूड़ा न फैलाएं, वहां मेरे परिवार ने हमें कूड़ा न फैलाने के लिए निर्देशित किया था।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article