हम अक्सर पानी में तैरने की बात करते रहते हैं लेकिन क्या कभी आपने पानी पर दौड़ने का सोचा है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये संभव नहीं तो वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई हैरान है। इस वीडियो को मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। आनंद महिंद्रा अक्सर नई तकनीक के बारे में बात करते रहते हैं और मजेदार वीडियोज भी पोस्ट करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक मजेदार वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है जिसे देख हर कोई हैरान है।
पानी के ऊपर दौड़ता घोड़ा (Source:twitter)
