Viral Video: न पैर, न साधन बस माता मचैल का नाम! साथ में बंदर 'बजरंगी'और कुत्ता 'कालू', ज्योति की भक्ति देख हर कोई कर रहा सलाम

Viral Video: उत्तर प्रदेश की रहने वाली दिव्यांग श्रद्धालु ज्योति ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और आस्था से एक नई मिसाल पेश की है। एक ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवाने के बावजूद ज्योति हाथ से चलने वाली ट्राइसाइकिल पर सवार होकर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से होती हुई माता मचैल की कठिन यात्रा पर निकल पड़ी हैं।

Viral Video: कहते हैं अगर मन में सच्ची श्रद्धा और इरादों में मजबूती हो, तो बड़ी से बड़ी शारीरिक बाधाएं भी इंसान का रास्ता नहीं रोक सकती। इस बात को सच साबित कर दिखाया है उत्तर प्रदेश की रहने वाली ज्योति ने। हाल ही में जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के उधमपुर से गुजरती ज्योति की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर देखने वाले का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है। आलम ये है कि लोग दिव्यांग ज्योति की भक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसके जज्बे को सलाम भी कर रहे हैं।

End of Feed