Video: अमेरिकी व्लॉगर ने दिल्ली के ऑटो ड्राइवर के भाई की शादी में की शिरकत, डांस परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल

Viral Video: वीडियो में उन्हें दूल्हे के परिवार के साथ नाचते हुए और पारंपरिक शादी के जश्न का पूरा आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने हाथों में मेहंदी भी लगाई हुई थी। जैक रोसेन्थल की जबरदस्‍त डांस परफॉर्मेंस ने यूजर्स को प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर दिया।

Viral Video: एक अमेरिकी ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें उसे भारतीय शादी में भाग लेते हुए देखा गया है। दरअसल, जैक रोसेन्थल हमेशा से एक भारतीय शादी में श‍ामिल होकर वहां का माहौल देखना चाहते थे। आखिरकार उनका ये सपना पूरा हुआ और दिल्ली के एक टुक-टुक (ऑटो रिक्‍शा) ड्राइवर ने उन्‍हें अपनी शादी में आमंत्रित किया। शादी के उनके इस वीडियो में उनको अतिथियों के साथ नाचते और जश्न में डूबे हुए दिखाया गया है। रोसेन्थल मल्‍टीकलर फूलों की डिजाइन वाला पीला कुर्ता-पायजामा पहनकर शादी में पहुंचे थे। क्लिप पर ओवरले टेक्स्ट में लिखा है, 'POV: जब आपका टुक-टुक ड्राइवर आपको अपने चचेरे भाई की शादी में आमंत्रित करता है।'

अमेरिकी व्‍लॉगर का वीडियो वायरल।

वीडियो में उन्हें दूल्हे के परिवार के साथ नाचते हुए और पारंपरिक शादी के जश्न का पूरा आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने हाथों में मेहंदी भी लगाई हुई थी। जैक रोसेन्थल की जबरदस्‍त डांस परफॉर्मेंस और मेहमानों के साथ बॉन्डिंग से यह स्‍पष्‍ट हो गया कि, उन्होंने इस पल का पूरा आनंद लिया। कैप्शन में रोसेन्थल ने बताया कि उनका ये सपना कैसे पूरा हुआ। दरअसल, दिल्ली में यात्रा करते समय उन्होंने अपने ऑटोरिक्शा चालक से सहजता से कहा कि वह हमेशा एक भारतीय शादी में शामिल होना चाहते थे। फिर चालक ने बताया कि अगले सप्ताह उनके चचेरे भाई की शादी होने वाली है और उसे शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बिना किसी हिचकिचाहट के, रोसेन्थल ने शादी के लिए दिल्ली लौटने के लिए अपनी यात्रा की योजना में बदलाव किया।

End of Feed