Viral Video: पेन बेच रही थी बुजुर्ग महिला, खरीदने आए विदेशी युवक की दरियादिली देख भावुक हुए लोग

वायरल न्यूज (Viral News): दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक अमेरिकी युवक ने पेन बेचने वाली बुजुर्ग महिला की मदद कर लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो (Video) ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक अमेरिकी युवक ने दिल्ली में एक बुजुर्ग महिला की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया। मामला कनॉट प्लेस (CP) दिल्ली का है, जहां एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे पेन बेच रही थी लेकिन अफसोस की बात यह थी कि कोई भी उनसे कुछ खरीद नहीं रहा था।

American helps elderly woman viral Video

पेन बेचने वाली बुजुर्ग महिला की मदद विदेशी युवक ने की (Instagram/@steveyalo)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

शख्स ने बुजुर्ग महिला की ऐसे की मदद

इसी बीच अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर स्टीव यालो ने जब इस महिला को देखा, तो वह उनके पास गए। उन्होंने मुस्कुराते हुए महिला से बात की और पेन की कीमत पूछी। महिला ने इशारों में बताया कि एक पेन की कीमत 50 रुपये है। यालो ने तुरंत 100 रुपये देकर दो पेन खरीद लिए। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। महिला की मुस्कान और उसकी सादगी देख यालो ने दो और पेन खरीदे और फिर सोचा कि उसके पास अभी भी बहुत सारे पेन बचे हैं। फिर उन्होंने अपने पास मौजूद पैसे गिने जो कि उनके पास कुल 550 रुपये बचे थे। इसके बाद उन्होंने बिना सोचे-समझे पूरे पैसे महिला को दे दिए। इतने पैसे देने के बावजूद उन्होंने सिर्फ दो पेन ही अपने पास रखे और बाकी के पेन महिला को वापस लौटा दिए और अपने सारे पैसे भी उन्हें दे दिए।

End of Feed