बर्फीले रास्तों पर रेंगती रहीं लग्जरी और महंगी गाड़ियां, बगल से सरसराते हुए निकल गई Alto, देखते रह गए लोग

ऑल्टो कार की बादशाहियत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बर्फीले रास्ते में जहां बड़ी-बड़ी लग्जरी और महंगी गाड़ियां बर्फ में फंसती नजर आ रही हैं, वहीं, ये ऑल्टो कार उनके बगल से ऐसे सरसराते हुए गुजरती है, जैसे उसके सामने बर्फ नहीं बल्कि कोई सामान्य रास्ता हो।

सोशल मीडिया पर लग्जरी और महंगी गाड़ियों का क्रेज अक्सर देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर अधिकतर कंटेंट क्रिएटर्स इन गाड़ियों के साथ फ्लेक्स करते नजर आ जाएंगे लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें मारुति सुजुकी की ऑल्टो कार इन सभी लग्जरी और महंगी गाड़ियों पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

ऑल्टो कार का वीडियो हुआ वायरल

ऑल्टो कार का वीडियो हुआ वायरल (X/@craziestlazy)

ऑल्टो कार ने बर्फीले रास्तों में भी गाड़ दिया झंडा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बर्फीले रास्ते पर जहां लग्जरी और महंगी गाड़ियां फंसते हुए नजर आ रही हैं। वहीं ठीक उनके बगल से ही एक ऑल्टो कार फुल स्पीड में सरसराते हुए बर्फ को काटते आगे बढ़ रही है। इस नजारे को देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए और ऑटो मोबाइल सेक्टर में ऑल्टो कार की बादशाहियत की चर्चा करने लगे।

End of Feed