सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने अलग अंदाज से पहचान बनाने वाला ‘एलियन स्टार’ इन दिनों दुबई में है। राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकलकर इंटरनेट पर छा चुके इस 13 साल के लड़के के दुबई घूमने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस बार वह जमजम ब्रदर्स के साथ बुर्ज खलीफा में नजर आया, जहां उसे गोल्ड कॉफी पीने का मौका मिला।
जम जम ब्रदर्स के साथ गोल्ड कॉफी पीते एलियन स्टार (Instagram/@zamzam_brothers_official)
महंगी गाड़ियों में घूमे ‘एलियन स्टार’
वीडियो (Video) में ‘एलियन स्टार’ बेहद ही रॉयल अंदाज में दुबई की सैर करता दिखाई दे रहा है। महंगी गाड़ियों में घूमने से लेकर बुर्ज खलीफा की ऊंचाइयों तक, उसके लिए यह पूरा अनुभव किसी सपने जैसा नजर आ रहा है। जमजम ब्रदर्स उसके साथ लगातार वीडियो बना रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बुर्ज खलीफा में मिली गोल्ड कॉफी
वायरल वीडियो (Viral Video) का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है, जब जमजम ब्रदर्स ‘एलियन स्टार’ को गोल्ड कॉफी ऑफर करते हैं। कॉफी सामने आते ही वह हैरान होकर पूछता है कि क्या यह सच में सोने की बनी है। इसके बाद वह अपने मजेदार अंदाज में सवाल करता है कि अगर वह इसे पी लेगा तो क्या खुद भी सोने का बन जाएगा। जमजम ब्रदर्स उसे मजाकिया अंदाज में बताते हैं कि इसे पीने से वह अमीर बन जाएगा। इसके बाद ‘एलियन स्टार’ को गोल्ड कॉफी पीने का तरीका बताया जाता है। वह कॉफी पीता है और फिर मजेदार अंदाज में कहता है कि वह न तो सोने का बना और न ही अमीर हुआ। उसका यह मासूम रिएक्शन देखकर लोग खूब हंस रहे हैं।
गोल्ड कॉफी की कीमत भी खास
बताया गया है कि बुर्ज खलीफा के एक लग्जरी लाउंज में 24 कैरेट गोल्ड से जुड़ी कॉफी उपलब्ध होती है। इसकी कीमत करीब 160 से 200 दिरहम यानी भारतीय रुपये में लगभग 3,200 से 4,600 रुपये तक बताई जाती है। हालांकि, कीमत पैकेज और सर्विस के हिसाब से अलग हो सकती है।
कौन है ‘एलियन स्टार’?
‘एलियन स्टार’ के नाम से मशहूर इस बच्चे का नाम मोतीलाल मेघवाल है। वह राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ तहसील के चारियां गांव का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर अपने मजेदार अंदाज और वीडियो की वजह से वह कम उम्र में ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं। वहीं, जमजम ब्रदर्स दुबई में रहते हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। वे अलग-अलग कंटेंट क्रिएटर्स और इंटरनेट सेंसेशन के साथ वीडियो बनाते रहते हैं। फिलहाल ‘एलियन स्टार’ के दुबई ट्रिप के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गांव से निकलकर बुर्ज खलीफा की ऊंचाइयों तक पहुंचे इस बच्चे का अंदाज और गोल्ड कॉफी पर उसका मजेदार रिएक्शन लोगों को खासा पसंद आ रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
