Ajab Gajab : प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले लोग आजकल अपनी नौकरी से काफी ज्यादा दुखी रहने लगे हैं। कोई कंपनी में इंक्रीमेंट न होने से परेशान है तो कोई छंटनी से परेशान है। इसी बीच एम्प्लॉयज खुद ही इस्तीफा देकर मनपसंद काम करने में लगे हैं। ऐसे लोगों का मानना है कि, जिस काम में मन लगे वो ही करना चाहिए ताकि मानिसक संतोष मिल सके। ऐसी ही एक महिला की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने अपनी नौकरी छोड़ दी और हैरतंगेज काम शुरू कर दिया।
जलपरी बन चुकीं मॉस। (Photo Credit : moss_mermaid_moss/ Instagram)
जलपरी बनकर फॉलो कर रहीं पैशन
डेवोन की निवासी 33 वर्षीय मॉस ग्रीन अंग्रेजी पढ़ाने के लिए 2016 में सिसिली आई थीं। अपनी नौकरी छोड़कर जलपरी बन चुकी हैं। अंग्रेजी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मॉस ने कहा है कि, नौकरी छोड़ने के बाद अब वो वह काम कर रही हैं, जिसमें उन्हें खुशी मिल रही है। हालांकि अब करियर में बदलाव आने के बाद से उन्हें काफी संतोष मिला। वे खुद बताती हैं कि, जब उन्होंने समुद्र तट पर एक 'जादुई जलपरी' की ड्रेस पहने एक व्यक्ति को देखा को तो वे उससे काफी प्रभावित हुई थीं और तब उनके मन भी जलपरी बनने का ख्याल आया।
जलपरी बनाकर कर रही कमाई
मॉस ने कहा है कि 'रियल लाइफ जलपरी' बनने के लिए तैरते समय पूंछ पहनननी पड़ती है जिसका वे पूरा आनंद उठाती हैं। प्रकृति और समुद्र के बीच रहकर उन्हें काफी खुशी होती है। उन्होंने ये भी कहा है कि, इंस्टाग्राम के माध्यम से उन्हें जॉब का ऑफर मिला और उनका शौक प्रोफेशन में बदल गया। कुल मिलाकर बात ये है कि, वे पानी में जलपरी बनकर अपने करतब दिखाकर पैसे कमा रही हैं। इतना ही नहीं वे समुद्र तअ पर आने वाले पर्यटकों को स्वच्छता का संदेश भी देती हैं।
ट्रेनिंग लेने के बाद शुरू किया काम
मॉस बताती हैं कि, ये काम शुरू करने से पहले उन्हें पानी में सांस रोकने की ट्रेनिंग भी लेनी पड़ी थी। इस दौरान उन्होंने गोता लगाना भी सीखाफ। वे कहती हैं कि, पहले से तो काफी कम कमाती हैं, लेकिन उन्हें संतुष्टि मिलती है, क्योंकि जीने के लिए इतना काफी है।
