Ajab Gajab: भारत और पाकिस्तान में एक ही दिन, लेकिन नेपाल में अलग दिन क्यों मनाई जाती है होली? जानिए बड़ा अंतर

Interesting Facts: भारत और नेपाल में होली एक ही दिन नहीं मनाई जाती। साल 2026 में भारत में रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में 2 मार्च और तराई क्षेत्र में 3 मार्च को होली का उत्सव हुआ।

India vs Nepal Holi: होली रंगों और खुशियों का बड़ा त्योहार है। भारत और पाकिस्तान में होली (Holi Kyu Manaya Jata Hai) आमतौर पर एक ही दिन मनाई जाती है। दोनों देश (ind vs pakistan holi) हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा (Phalguna Purnima) पर होली मनाते हैं, जो चंद्रमा की तिथि पर आधारित होती है। इसलिए तारीख एक जैसी रहती है। वहीं पर भारत और नेपाल दोनों देशों में भी यह पर्व बड़े उत्साह से मनाया जाता है, लेकिन बहुत से लोगों को यह नहीं पता कि दोनों जगह होली एक ही दिन नहीं मनाई जाती। नेपाल में होली को 'फागु पूर्णिमा' कहा जाता है और वहां यह अलग-अलग क्षेत्रों में अलग तारीख को मनाई जाती है।

knowledge facts

India vs Nepal Holi: तारीखों में फर्क की असली वजह क्या है (फोटो: iStock)

साल 2026 में इस बार ग्रहण और पूर्णिमा का चांद होने के कारण होलिका दहन 2 मार्च 2026 को हो गया। जबकि रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। भारत के ज्यादातर राज्यों में यही तारीख मान्य रही। लेकिन नेपाल में स्थिति थोड़ी अलग रही। नेपाल (India vs Nepal Holi) के पहाड़ी इलाकों, जैसे काठमांडू और पोखरा, में होली 2 मार्च को मनाई गई। वहीं तराई क्षेत्र, जो भारत की सीमा से लगा हुआ है, वहां 3 मार्च को होली खेली गई। नेपाल सरकार ने पहाड़ी क्षेत्रों में 2 मार्च और तराई में 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया।

End of Feed