Ajab Gajab: शराब ने ली पिता की जान तो बेटे ने अनोखी तरह से लिया बदला, ठेके से चोरी करने लगा बीयर और व्हिस्‍की

Ajab Gajab: मामला नागपुर के मयूरी सावजी बार का है, जहा राजा खान ने रात के अंधेरे में चोरी की घटना को अंजाम दिया ,लेकिन दूकान में लगे cctv में उसकी ये घटना कैद हो गयी, जिसके बाद पुलिस ने राजा खान को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने बार में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।

Ajab Gajab: चोरी की कई घटना आपने सुनी होंगी ! लेकिन बदला लेने के लिए कई दुकानों में चोरी करने की घटना आपने नहीं सुनी होगी ,घटना महाराष्ट्र के नागपुर की है ,जहां एक बेटा सिर्फ इस लिए चोरी करने लगा क्योंकि उसको अपने बाप की मौत का बदला लेना था। चोरी करने वाले आरोपी का नाम राजा खान उर्फ़ राजा अमरावती है, इसकी उम्र 21 वर्ष है और ये कद काठी से काफी दुबला पतला है। अपनी लंबाई और शारीरिक संरचना के कारण वह शराब की दुकान और बीयर बार में आसानी से घुस जाता था और चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

दुकान से चोरी करने वाला आरोपी। (तस्‍वीर साभार: times now navbharat)

मामला नागपुर के मयूरी सावजी बार का है, जहा राजा खान ने रात के अंधेरे में चोरी की घटना को अंजाम दिया ,लेकिन दूकान में लगे cctv में उसकी ये घटना कैद हो गयी, जिसके बाद पुलिस ने राजा खान को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने बार में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। पांचपावली पुलिस थाने के थानेदार बाबूराव राउत ने बताया की राजा खान ने अभी तक नागपुर में कई बीयर बार और वाइन शॉप में चोरी की कई घटना को अंजाम दे चुका है और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले भी दर्ज है ,लेकिन बीयर बार और वाइन शॉप में चोरी की वजह, उसके बाप की शराब की वजह से हुई मौत है। नागपुर के पाचपावली के सीनियर इंस्पेक्टर बाबुराव राऊत ने बताया कि, आरोपी राजा को इस बात का गुस्सा है की उसके पिता की मौत शराब पीने से हुई है, ऐसे में उसने शराब की दुकानों को ही टारगेट किया और लगातार इन दुकानों में चोरी कर रहा है।

End of Feed