Ajab Gajab: महिला ने दशकों तक पत्थर को दरवाजे के स्टॉप के रूप में किया इस्तेमाल, कीमत पता चलते ही उड़ गए होश

Ajab Gajab: एल पैस की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोमानियाई अधिकारियों ने इस सोने की डली को क्राको (पोलैंड) के इतिहास संग्रहालय के विशेषज्ञों को सौंप दिया। उसमें अर्ध-कीमती पत्थरों की स्‍टडी के लिए समर्पित एक खंड है।

Ajab Gajab: रोमानिया की एक महिला अनजाने में 3.5 किलोग्राम (7.7 पाउंड) के एम्बर के टुकड़े को एक अर्से से इस्‍तेमाल कर रही थी। यह उसे दक्षिण-पूर्वी रोमानिया में एक नदी के किनारे से उसे मिला था। इस टुकड़े का इस्‍तेमाल वो दरवाजे के नीचे लगाने वाले स्‍टॉपर के तौर पर कर रही थी। हालांकि, जब इस टुकड़े की कीमत का खुलासा हुआ तो चौंक गई। दरअसल, एम्बर के उस टुकड़े की कीमत लगभग 1.1 मिलियन डॉलर थी। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि, एम्बर एक जीवाश्म वृक्ष राल है जो अपने गर्म रंगों के लिए बेशकीमती है और आमतौर पर कोल्टी गांव के आसपास पाया जाता है। उस क्षेत्र में 1920 के दशक से खनन होता रहा है। महिला ने एम्बर की पहचान रूमानाइट के रूप में की थी।

महिला द्वारा इस्‍तेमाल किया गया एम्‍बर का टुकड़ा।

एल पैस की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोमानियाई अधिकारियों ने इस सोने की डली को क्राको (पोलैंड) के इतिहास संग्रहालय के विशेषज्ञों को सौंप दिया। उसमें अर्ध-कीमती पत्थरों की स्‍टडी के लिए समर्पित एक खंड है। पॉलिश विशेषज्ञों ने एम्बर पत्थर की प्रामाणिकता की और फिर उसके बाद उसकी कीमत का भी अनुमान लगाया। इस पूरी प्रकिया के बाद ये पता चला कि, यह पत्‍थर 38.5 से 70 मिलियन वर्ष पुराना हो सकता है। बूज़ौ के प्रांतीय संग्रहालय के निदेशक डैनियल कोस्टाचे, जहाँ यह वस्तु वर्तमान में रखी जा रही है। बताते हैं कि "इसकी खोज वैज्ञानिक स्तर और संग्रहालय स्तर दोनों पर बहुत महत्व रखती है।" उनका मानना है कि इसका मूल्य अकल्पनीय है।

End of Feed