इस बुजुर्ग का 'अमर प्रेम' बन गया मिसाल, पत्‍नी की याद में किया वो काम जो बड़े-बड़े आशिक नहीं कर पाए

Ajab Gajab : हनीमून पर स्‍कॉटलैंड आए जोल ने ट्विटर पर सेल्‍फी शेयर करते हुए लिखा कि, 'कल मेरी मुलाकात जर्मनी के एक व्यक्ति से हुई। वह 83 वर्ष के हैं और चार वर्ष पहले उन्होंने अपनी पत्नी को खो दिया था।

Ajab Gajab : जब बात प्‍यार की आती है तो आपके ज़हन में इतिहास के कुछ नाम जरूर आते होंगे। कभी-कभी लोग प्‍यार में अपने पार्टनर के लिए कुछ ऐसा काम कर जाते हैं जो कि मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया जर्मन के एक बुजुर्ग ने जिन्‍होंने अपने पार्टनर की याद में एक ऐसा काम किया जिसे पढ़कर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, इनके बारे में पूरी जानकारी शेयर की है जोल एस्टन ने जो कि अपने हनीमून के लिए स्‍कॉटलैंड आए हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर बताया कि, वे हनीमून के शुरुआत में ही ऐसी ही कुछ यादें लेकर लौट रहे हैं।

​Ajab Gajab, Old man drive car to scotland, Amazing Love Story

जोल एस्टन ने बुजुर्ग संग पोस्‍ट की फोटो। (तस्‍वीर साभार : @_JoelAshton)

ट्वीट में लिखी ये बात

हनीमून पर स्‍कॉटलैंड आए जोल ने ट्विटर पर सेल्‍फी शेयर करते हुए लिखा कि, 'कल मेरी मुलाकात जर्मनी के एक व्यक्ति से हुई। वह 83 वर्ष के हैं और चार वर्ष पहले उन्होंने अपनी पत्नी को खो दिया था। पिछले दो सप्ताह में उन्‍होंने जर्मनी के उन सभी स्थानों पर गाड़ी चलाई और समय बिताया है जहां वे और उनकी पत्नी 20 साल पहले आखिरी बार स्कॉटलैंड में गए थे। उन्होंने इस तस्वीर में हमारे पीछे उसी घर का दौरा किया, जहां हम इस समय हनीमून पर रह रहे हैं। हमने कुछ देर स्कॉटलैंड, उनके जीवन के बारे में बात की, हालांकि, मैं उनसे घंटों तक बात कर सकता था। मुझे नहीं पता कि मैं उसे दोबारा कभी देख पाऊंगा या नहीं, लेकिन हमने ईमेल का आदान-प्रदान किया। मैंने उनसे वादा किया है कि मैं उनसे मिलने के लिए एक दिन बोन (जर्मनी) पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगा क्‍योंकि मुझे इस तरह की आकस्मिक घटनाएं बहुत पसंद हैं।'

End of Feed