अजब: कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए 'चूहे के बिल' में रह रहे यहांं के लोग! 700 सालों से चली आ रही परंपरा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 13, 2022, 11:26 AM IST

Ajab Gajab News: इन घरों में न तो सूरज की रोशनी आती है और न ही हवा का कोई प्रभाव होता है। इसके बाद भी 700 सालों से लोग चूहे के बिलों जैसे घरों में रहते हैं। सबसे खास बात यह है कि इन घरों में सर्दी और गर्मी का प्रभाव बिल्कुल नहीं होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ईरान में मौजूद है कंदोवन गांव
  • चूहे के बिल जैसे घरों में रहते हैं लोग
  • अजीबोगरीब परंपरा के लिए मशहूर गांव

Ajab Gajab News: हर कोई चाहता है कि उसके पास आलीशान घर हो। इसीलिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। दूसरी तरफ कुछ लोग चूहे के बिल जैसे घरों में रहना पसंद करते हैं। यह जानकर आप भी चौंक गए होंगे। जी हां! दुनिया में एक ऐसा गांव है, जहां के लोग कड़कड़ाती ठंड और तपती गर्मी से बचने के लिए चूहे के बिल जैसे घरों में रहते हैं। इन घरों में न तो सूरज की रोशनी आती है और न ही हवा का कोई प्रभाव होता है। दरअसल, यहां के लोग 700 सालों से ऐसा करते आ रहे हैं।

kandovan

कंदोवन गांव (सोशल मीडिया)

ईरान का कंदोवन गांव

ईरान में एक जगह है कंदोवन गांव। इस गांव के लोग चूहे के बिल नुमा घरों में रहते हैं। अपनी अजीबोगरीब परंपरा के लिए इस गांव के लोग दुनियाभर में मशहूर हैं। ये एक तरह से चूहों के बिल जैसा घर बनाकर उसमें आराम से रहते हैं। इन घरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें न तो सर्दी का प्रभाव होता है और न ही गर्मी असर करती है। बल्कि इन घरों में सर्दी के दिनों में गर्मी का अहसास होता है और गर्मी के दिनों में घर ठंडे रहते हैं। भले ही ये घर देखने में अजीब लगते हैं, लेकिन रहने में बहुत ही ज्यादा आरामदायक होते हैं।

End of Feed