Ajab Gajab News: जर्मनी की एक कंपनी ने बहुत ही अजीबोगरीब नौकरी निकाली है। बैठे-बैठे गांजा फूंको और हर महीने 88 लाख रुपये की सैलरी ले जाओ। इस नौकरी को दुनिया की सबसे अजीबोगरीब नौकरी कहा जा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात जो लोगों को लग रही है, वह यह है कि इस नौकरी को पाने वाले लोगों को मोटी सैलरी मिलेगी। इसे ‘मोस्ट इंटॉक्सिकेटिंग जॉब’ कहा जा रहा है। बता दें कि जर्मनी की कंपनी ने कैनबिस टेस्टर पोस्ट के लिए नौकरी निकाली है।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस नौकरी के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। जिस पर कैंडिडेट्स को खरा उतरना होगा। दरअसल, कंपनी 'कैनबिस एक्सपर्ट' की तलाश कर रही है। कैंडिडेट उनके प्रोडक्ट्स की क्वालिटी चेक करेगा। कैनामेडिकल्स नाम की यह कंपनी जर्मन फार्मेसी कंपनियों को अपना मेडिकल कैनबिस बेचती है। इसलिए उसे ऐसे एम्पलाई की खोज है, जो उसके प्रोडक्ट को सूंघकर, महसूस कर या फिर फूंककर यानी पीकर उसकी क्वालिटी टेस्टिंग कर सके।
नौकरी के लिए आए हजारों आवेदन
अपनी ग्रोथ के लिए कंपनी अच्छा माल बेचना चाहती है। इससे उसके ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। जैसे ही कंपनी ने यह आवेदन निकाला। इस नौकरी को पाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। कंपनी को हजारों की संख्या में आवेदन मिले हैं। भले ही आपको यह नौकरी आसान लग रही हो, लेकिन यह उतना आसान काम नहीं है। कंपनी जिस शख्स को हायर करेगी। वह कैनबिस एक्सपर्ट होना चाहिए। इसके साथ ही उसके पास कैनबिस पीने का पहले से लाइसेंस भी होना जरूरी है। बता दें कि पहले एक अमेरिकन कंपनी ने भी ऐसा ही जॉब ऑफर निकाला था।
