दुनिया की सबसे शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री! शादी के 3 माह बाद दुल्हन की मौत, आत्मा ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी

Ajab Gajab News: शादी के तीन महीने बाद ही दुल्हन की मौत हो गई थी। मौत के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति ने अपनी पत्नी के शव को नहला कर उसके कपड़े बदल दिए थे और बैठकर लाश के पास रोता रहा।

Ajab Gajab News: आज हम आपको दुनिया की सबसे शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 126 साल पहले अमेरिका से सामने आई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक दुल्हन की आत्मा ने खुद अपने मर्डर की गुत्थी सुलझाई थी। यह हैरान करने वाला मामला अमरीका के वेस्ट वर्जीनिया राज्य से सामने आया था। आज से 128 साल पहले एक दुल्हन की शादी के तीन महीने बाद हत्या कर दी गई थी। वर्जीनिया के ग्रीन बियर काउंटी नाम के इलाके में साल 1897 में इरास्मस एडवर्ड शू नाम के लोहार ने अपनी बेटी की शादी गांव के ही एक शख्स से की थी।

End of Feed