Ajab Gajab : कीड़े ने इस शख्‍स को पहुंचाया मौत के करीब, काटना पड़ा शरीर का ये अंग, जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Ajab Gajab : अमेरिका के टेक्सास के रहने वाले माइकल कोलहॉफ जिन्‍हें किसी जंगली कीड़े ने काट लिया था। इसके बाद उसे बड़ी और गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया। ये बीमारी उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती थी।

Ajab Gajab : कोरोना के बाद से अपनी सेहत को लेकर लोग काफी सजग रहने लगे हैं, लेकिन इसके बाद भी कई बीमारियां ऐसी हैं जो लोगों की जान ले लेती हैं। बीमारी से मौत होना तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्‍या आपने कभी किसी कीड़े के काटने से मौत की खबर सुनी है। अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि बहुत से ऐसे कीड़े भी पाए जाते हैं, जिनकी बाइट जानलेवा हो सकती है और हो सकता है कि इंसान को अपने हाथ-पैर भी गंवाने पड़ जाएं। ऐसा ही कुछ हुआ है एक शख्‍स के साथ जिसे महज एक छोटे कीड़े ने अस्‍पताल पहुंचा दिया। इतना ही नहीं उस कीड़े के काटने के बाद शख्‍स को अपने हाथ-पैर गंवाने पड़ गए। ये खबर इतनी डरावनी है कि पढ़ककर आपके भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

​Ajab Gajab, Viral News, Typhus Disease

टाइफर बीमारी से लड़ रहा शख्‍स। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

क्‍या है पूरा मामला

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के टेक्सास के रहने वाले माइकल कोलहॉफ जिन्‍हें किसी जंगली कीड़े ने काट लिया था। इसके बाद उसे बड़ी और गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया। ये बीमारी उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। दरअसल, पहले शख्‍स के हाथ-पैर काटने पड़े और फिर उसके बाद उन्‍हें शरीर से ही अलग करना पड़ गया। जिसमें कम से कम लाखों-करोड़ों रुपये खर्च हुए।

End of Feed