Ajab Gajab: इस दुनिया में एक से एक अनोखी घटनाएं घटती रहती हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामलों के बारे में जानकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में चीन (China) से एक ऐसा मामले सामने आया है, जिसपर किसी को यकीन करना मुश्किल रहा है। सच्चाई जानकर एक पल के लिए आपको भी इस पर यकीन नहीं होगा। दरअसल, यहां एक शख्स के साथ अजीबोगरीब ठगी हुई है। शख्स ने 33 लाख रुपए में 34वीं मंजिल पर फ्लैट खरीदा, लेकिन हैरानी की बात ये है कि बिल्डिंग ही 32 फ्लोर निकली। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
चीन में अजीबोगरीब ठगी (तस्वीर साभार- Istock)
ये भी पढ़ें - इनकी हिम्मत तो देखिए जरा! जहाज से तेज रफ्तार नाव पर चढ़ते परिवार का चौंकाने वाला Video हुआ वायरल
ये तो हम सब जानते हैं हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत करके एक-एक पैसा भी जोड़ते हैं। लेकिन, जरा सोचिए कड़ी मशक्कत और पैसा खर्च करके अगर कोई घर लेता है और उसे पता चलता है, जिस घर को उसने खरीदा, वहां कोई मकान नहीं हो तो कैसा लगेगा? जाहिर सी बात है उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन शान्शी प्रांत में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। बताया जा रहा है कि शेन नाम के एक व्यक्ति ने साल 2013 में एक फ्लैट बुक करवाया था। उस वक्त उसे बताया गया था कि उसका फ्लैट बिल्डिंग के 34वीं मंजिल पर होगा। इसके लिए उसे 33 लाख रुपए टोटल देने होंगे। एग्रीमेंट के अनुसार, उसे साल 2015 में मिल जाना चाहिए था। लेकिन, तय समय पर बिल्डिंग पूरी नहीं हुई। साल 2017 में बिल्डर ने उससे संपर्क किया और कहा कि बिल्डिंग तैयार हो गई है। आप बाकी रकम करा दें। लेकिन, शेन ने कहा कि पहले उसे चाबी दी जाए, उसके बाद भुगतान किया जाएगा। लेकिन, कुछ समय बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
कोर्ट में पहुंचा मामला
बिल्डर ने बताया कि जिस बिल्डिंग में उसकी फ्लैट है, उसमें कुल 32 मंजिलें ही हैं। जो प्लैट उसे बेचा गया था, वो मौजूद ही नहीं है। शुरुआत में बिल्डर ने उसे 32वीं मंजिर पर दूसरा प्लैट देने का प्रस्ताव दिया। लेकिन, शेन के पास पैसा नहीं था, लिहाजा उसने लेने से इनकार कर दिया। बाद में उस फ्लैट को दूसरे शख्स को बेच दिया गया। बाद में शेन ने पैसा मांगना शुरू कर दिया। बिल्डर ने शुरुआत में कहा कि उनके पास पैसे नहीं बाद में मिलेगा। बाद में कुछ पैसे शेन को दिए गए। इसके बाद बिल्डर ने फोन उठाना बंद कर दिया। मामला अदालत में पहुंच गया। कोर्ट ने बिल्डर को पैसे वापस करने के आदेश दिए। लेकिन, इसके बावजूद शेन को अब तक पूरे पैसे नहीं मिले है। इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
