'खुश नहीं हैं तो काम पर मत आइए!' बॉस की 'Unhappy Leave Policy' पर यूजर्स ने इस तरह किया रिएक्‍ट

Ajab Gajab: चाइना सुपरमार्केट वीक के दौरान, हेनान राज्‍य में एक रिटेल कंपनी के मालिक ने कहा कि, वो लोगों को 10 विशेष छुट्टियां दे रहे हैं ये उस दिन मिलेंगी जिस दिन कर्मचारी नाखुश महसूस कर रहे हों।

Ajab Gajab: वर्कप्‍लेस पर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रबंधन कई प्रकार की नीतियां अपनाने का काम करता है। पॉजिटिव वर्क कल्‍चर को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में अनहैप्‍पी लीव पॉलिसी का मामला सामने आया है। इसके तहत अगर कोई कर्मचारी दुखी महसूस करता है, तो उसका बॉस उसे तुरंत छुट्टी दे देता है। यह घटना चीन की है, जहां एक कंपनी के मालिक पैंग डोंग लाई ने अपने कर्मचारियों को सूचित किया है कि अगर वे मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करते हैं, तो उन्हें कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।

ऑफिस में नाखुश कर्मचारी।

चाइना सुपरमार्केट वीक के दौरान, हेनान राज्‍य में एक रिटेल कंपनी के मालिक ने कहा कि, वो लोगों को 10 विशेष छुट्टियां दे रहे हैं ये उस दिन मिलेंगी जिस दिन कर्मचारी नाखुश महसूस कर रहे हों। उन्होंने कहा, 'हर किसी के जीवन में ऐसे समय आते हैं जब वे खुश नहीं होते। अगर आप खुश नहीं हैं, तो काम पर न आएं।' ये छुट्टियां आराम करने और मूड को बेहतर बनाने के लिए होती हैं। प्रबंधन इन छुट्टियों को देने से मना नहीं कर सकता क्योंकि यह कंपनी की नीति के विरुद्ध होगा।

End of Feed