Ajab Gajab : अपनी कार के पास के पहुंचने के बाद कई बार आपको अजीबोगरीब तरह की आवाजें सुनाई देती होंगी। ऐसा ही कुछ हुआ है एक कपल के पास जब वे अपनी कार के पास पहुंचे, इस दौरान उन्होंने ऐसी आवाज सुनी जिसे सुनकर वे काफी ज्यादा घबरा गए। ये आवाज न सिर्फ घबरा देने वाली थी बल्कि इसे सुनकर उनको काफी हैरत भी हुई कि, आखिर ऐसी आवाज कहां से और क्यों आ रही है ? हालांकि पहले तो उन्हें लगा कि ये आवाज इंजन की खराबी के कारण आ रही है, लेकिन ऐसा नहीं था और जब उसे चेक करवाने के लिए गए तो उनके होश ही उड़ गए। कार के अंदर कपल ने जो देखा उससे काफी ज्यादा डर गए।
इंग्लैंड के ग्लॉस्टरशायर का मामला। (Photo Credit - Itsock)
ये है पूरा मामला
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला है इंग्लैंड के ग्लॉस्टरशायर का। जहां पर सायरा अहमद नामक महिला को उनकी कार के अंदर से अजीबोगरीब आवाजें सुनाई दे रही थीं। थोड़ी देर के बाद जब उन्होंने अंदर झांककर देखा तो उनके होश ही उड़ गए। दरअसल, उन्होंने बताया कि है कार के अंदर से काफी तेज फुसफुसाहअ की आवाजें आ रही थीं। उसे सुनकर वे और उनके पार्टनर जस्टिन शमित्ज़ को ऐसा लगा कि शायद उनकी कार में फॉल्ट आ गया है। तभी उन्होंने देखा कि, कार के अंदर एक विशालकाय सांप अपने फन फैलाए हुए था। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। इसमें दिख रहा है कि रेस्क्यू करने वाले व्यक्ति ने सांप को जोरदार तरीके से पकड़कर रखा है।
कई दिनों से सुन रही थीं आवाजें
कपल ने बताया है कि, काफी दिन से ऐसा हो रहा था कि, जब वे अपनी कार को स्टार्ट करते थे तो उसमें से अजीबोगरीब आवाजें आने लगती थीं। बाद में कार से 2.5 फीट का कॉर्न स्नेक (Corn Snake) निकला। जिसे सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है। जब कार से इतना बड़ा सांप बाहर निकलते ही कपल भी दंग रह गया। कॉर्न स्नेक को जब छेड़ा गया तब वो हरकत में आया और अपना फन बोनट से बाहर निकाला। तभी सायरा ने अपने एक दोस्त को फोन पर जानकारी दी और वो रेस्क्यू टीम को लेकर साथ में पहुंचा। इसके बार कार से सावधानीपूर्वक सांप को बाहर निकाल लिया गया।
