Ajab Gajab: सिर्फ बिल्ली को खाना खिलाकर कमाए 20 लाख! इस शख्स की कहानी ने किया सबको हैरान

Cat Feeding Service China: चीन के शंघाई में रहने वाले हुआन कांग नाम के युवक ने स्प्रिंग फेस्टिवल की छुट्टियों के दौरान घर-घर जाकर बिल्लियों को खाना खिलाने की सेवा देकर करीब 23,000 डॉलर कमा लिए। लगभग 20 दिनों में उनकी टीम ने करीब 2,000 ऑर्डर पूरे किए।

Cat Care Service Viral Story: चीन में एक युवक ने एक अनोखे काम से लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस युवक ने चीनी नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान सिर्फ बिल्लियों को खिलाने की सेवा देकर लगभग 23,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 21 लाख रुपये कमाए) कमा लिए। इस घटना से यह भी पता चलता है कि आजकल पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़ी सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस युवक का नाम हुआन कांग है, जिनका जन्म 1991 में हुआ था और वह चीन के शंघाई शहर में रहते हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक हुआन कांग पिछले 9 सालों से पालतू जानवरों की देखभाल के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वह खास तौर पर घर-घर जाकर बिल्लियों को खाना खिलाने और उनकी देखभाल करने की सेवा देते हैं।

Viral News Cat Feeding Job

Pet Sitting Business China: बिल्लियों को खाना खिलाकर युवक ने कमाए 23 हजार डॉलर (फोटो: iStock)

चार लोगों की टीम ने शंघाई में रहकर पालतू जानवरों की देखभाल की

दरअसल, चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल (चीनी नव वर्ष) के समय बहुत से लोग अपने घरों से दूर अपने गांव या दूसरे शहरों में छुट्टियां मनाने चले जाते हैं। ऐसे में उनके पालतू जानवर घर पर अकेले रह जाते हैं। इस समस्या को हल करने के लिए कई लोग हुआन कांग जैसी सेवाओं का सहारा लेते हैं। इस साल स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान हुआन कांग और उनकी चार लोगों की टीम ने शंघाई में रहकर पालतू जानवरों की देखभाल की। लगभग 20 दिनों की अवधि में उनकी टीम को करीब 2,000 ऑर्डर मिले, जिनमें घर जाकर बिल्लियों को खाना खिलाना और उनकी देखभाल करना शामिल था। इनमें से लगभग 1,000 ऑर्डर खुद हुआन कांग ने पूरे किए।

End of Feed