गजब हैं चीन के लोग ! इस जानवर को देखने के लिए मिनटों में फूंक देते हैं करोड़ों, जानिए ऐसा क्‍या है खास

Ajab Gajab : चीन के लोग गजब के शौक पालकर रखते हैं। दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि एक खास जानवर को देखने के लिए वे लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं।

Ajab Gajab : 'शौक बड़ी चीज है' ये स्‍लोगन तो आपने चलते फिरते सुना ही होगा या फिर सोशल मीडिया कहीं न कहीं जरूर पढ़ा होगा। आज हम आपको ऐसे ही एक शौक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप दांतों तले अपनी उंगलियां दबा लेंगे। दरअसल, ये शौक है चीन के लोगों का, जो कि सूअरों को देखने के लिए पानी की तरह पैसा बहा देते हैं। यहां के लोगों को सूअर से इतना प्‍यार होगा ऐसा तो सोचा ही नहीं था... ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये कहना है सोशल मीडिया यूजर्स को जो इस खबर को सुनते ही हैरत में पड़ गए हैं। चीन के लोगों का ये अजीबोगरीब शौक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। क्‍योंकि य‍हां के लोग पैसा देकर होटल रूम किराए पर लेते हैं और वहां की खिड़कियों से दुर्लभ सूअरों का दीदार करते हैं।

जिन्हुआ का डिज्नीलैंड

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के झेजियांग में थीम पार्क की एक अनोखी डिजाइन की बिल्डिंग बनाई गई है। यहां पर होटल के कमरों की विंडो से सूअरों को देखने का लुत्‍फ उठाया जाता है। वहीं, अब इस होटल रूम की काफी सारी फोटोज वहां के सोशल मीडिया एप Douyin पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि ये एप चीन में टिकटॉक की तरह ही काम करता है। खास बात ये है कि, इस थीम पार्क को लोग जिन्हुआ का डिज्नीलैंड कहते हैं और इन सूअरों से चीन की सबसे विख्‍यात और ट्रेडिशनल डिश जिन्हुआ हैम बनाई जाती है।

End of Feed