'मैं कुर्सी दिला दूंगा...' मैनेजर ने कर्मचारी से टूटे पैर के साथ ऑफिस आने को कहा, Whatsapp Chat देख भड़के यूजर्स

Ajab Gajab: मैनेजर ने बातचीत की शुरुआत में पहले तो एक विनम्र संदेश लिखा और उसकी लोकेशन के बारे में पूछा। कर्मचारी ने मैनेजर को बताया कि उसका पैर टूट गया है और वह इस समय अस्पताल में है।

Ajab Gajab: एक नए कर्मचारी और उसके बॉस के बीच हुई वाट्सएप चैट इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वायरल चैट ने टॉक्सिक वर्क कल्‍चर पर एक नई बहस को जन्‍म दे दिया है। बेन एस्किन्स (जो नियमित रूप से टॉक्सिक वर्कप्‍लेस और शोषण करने वाले मैनेजर्स के बारे में कंटेंट शेयर करते हैं) ने इंस्टाग्राम पर वाट्सएप चैट पोस्ट की। वीडियो में दिखाई गई बातचीत के अनुसार, एक प्रबंधक ने कर्मचारी को बार-बार काम पर लौटने के लिए कहा जबकि कर्मचारी बाइक दुर्घटना में पैर टूट गया था।

कर्मचारी और बॉस की बहस।

मैनेजर ने बातचीत की शुरुआत में पहले तो एक विनम्र संदेश लिखा और उसकी लोकेशन के बारे में पूछा। कर्मचारी ने मैनेजर को बताया कि उसका पैर टूट गया है और वह इस समय अस्पताल में है। उसकी चिंता करने के बजाय बॉस उसे शुक्रवार तक काम पर लौटने के लिए मनाने की कोशिश करता है। घायल कर्मचारी ने बताया कि डॉक्टरों ने उसे कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। लेकिन बॉस लगातार जोर देता रहता है और कहता है कि डॉक्टर 'बहुत सतर्क हैं।' कर्मचारी विनम्रता से जवाब देता है कि अगर डॉक्टर अनुमति देंगे तो वह निश्चित रूप से वापस आएगा। बॉस फिर कहता है, 'मुझे शुक्रवार की शिफ्ट के लिए आपकी ज़रूरत है, क्या आपको लगता है कि आप आ पाएंगे? मैं आपके लिए एक कुर्सी ला सकता हूं।' सारे प्रयास विफल होने पर बॉस कर्मचारी को दोषी ठहराने की कोशिश करता है और उस पर आरोप लगाता है कि उसने दो सप्ताह पहले कंपनी जॉइन करने के बाद छुट्टी ले ली है। ऐसे में वो जवाब देता है कि, 'तो मैं आपके लिए इसे और भी आसान बना देता हूं। मैंने नौकरी छोड़ दी है।'

End of Feed