Shocking News: अफगानिस्तान में इन दिनों तालिबानी शासन है। तालिबानी शासन में महिलाओं पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। कक्षा 6 से ऊपर की छात्राएं स्कूल नहीं जा सकती हैं। तालिबानी शासन में महिलाओं की स्वतंत्रता कम कर दी गई है। जहां महिलाएं अफगानिस्तान में अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए वंचित हैं, वहीं उनका प्यार करना तो दूर की बात है। अफगानिस्तान में एक महिला के लिए प्यार करना उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बन गई। इसका जो परिणाम हुआ, उसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
प्रेम की सजा मौत (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)
महिला को मिलनी थी पत्थर से मारकर मौत की सजा
दरअसल, अफगानिस्तान के घोर प्रांत में एक लड़की को शादीशुदा शख्स के साथ प्यार हो गया। इसके बाद वह लड़की उस शख्स के साथ अपने घर से भाग गई। इसकी सजा के रूप में लड़की के साथ-साथ शख्स को भी अपनी जान कुर्बान करनी पड़ी। इस प्यार का खौफनाक अंत जानकर पूरी दुनिया हिल गई है। दरअसल, प्रेमी के साथ घर से भागने के बाद दोनों को पकड़ लिया गया था। इसके बाद तालिबानियों ने प्रेमी को फांसी दे दी। प्रेमी को फांसी देने के बाद लड़की को सरेआम पत्थर मार-मारकर मौत के घाट उतारने की सजा दी जानी थी।
सजा से पहले महिला ने लगा ली फांसी
तालिबान ने महिला को पत्थर मार-मारकर मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि, लड़की ने इससे पहले ही मौत को गले लगा लिया और आत्महत्या कर ली। तालिबानी शुक्रवार को महिला की हत्या करने वाले थे। इससे पहले ही महिला ने दुपट्टे से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। तालिबान के प्रांतीय पुलिस प्रमुख के कार्यवाहक प्रवक्ता अब्दुल रहमान ने बताया कि महिला को सार्वजनिक रूप से पत्थर मारने की सजा मिलनी थी।
