VIDEO: जाते-जाते दिल जीत ले गए अबू धाबी क्राउन प्रिंस, भारतीय ड्राइवर से मिलने के लिए लौटे वापस

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद भारतीय ड्राइवर से मिलने के लिए जाते-जाते वापस लौटे। उनका यह सम्मान भरा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है।

किसी बड़े पद पर बैठे व्यक्ति का छोटा सा अच्छा व्यवहार भी लोगों के दिल को छू सकता है। ऐसा ही एक खूबसूरत पल अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का वीडियो (Video) सामने आने के बाद देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में क्राउन प्रिंस अपने भारतीय ड्राइवर से मिलने के लिए जाते-जाते वापस लौटते नजर आ रहे हैं। उनके इस छोटे से गेस्चर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि व्यस्त कार्यक्रम और बड़े पद के बावजूद उन्होंने अपने साथ काम करने वाले व्यक्ति को सम्मान देना नहीं भूला।

UAE Crown Prince returns to meet indian driver viral video

अबू धाबी क्राउन प्रिंस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (Instagram/@bharatonyourfeed)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ड्राइवर से मिलने के लिए वापस लौटे प्रिंस

दरअसल, शेख खालिद भारत दौरे पर आए हुए थे। वह नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। सम्मेलन खत्म होने के बाद जब वह वापस जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी यह खास पल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि क्राउन प्रिंस वहां मौजूद अधिकारियों और अन्य लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसके बाद वह अपने प्लेन की ओर बढ़ने लगते हैं। ऐसा लगता है कि अब वह रवाना होने वाले हैं, लेकिन कुछ ही पल बाद वह अचानक वापस मुड़ जाते हैं। वह अपनी कार के पास पहुंचते हैं और वहां मौजूद भारतीय ड्राइवर से हाथ मिलाते हैं। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी होती है। इसके बाद क्राउन प्रिंस वहां से रवाना हो जाते हैं।

End of Feed