Aaj ka viral video: भारत में ट्रेन एक ऐसा यातायात का साधन है। जो खासकर मिडल क्लास और लॉवर क्लास के लोगों के लिए लंबी दूरी की यात्रा के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता है, लेकिन यहां पर तय तारीख और समय में टिकट मिलना लोगों के लिए सबसे बड़ा चैलेंज होता है। पर्व और त्योहार में तो सभी को टिकट मिलने की संभावना भी लगभग ना के बराबर हो जाता है। ऐसे में घर जाने वाले लोग जनरल कोच का टिकट लेकर स्लीपर कोच में घुस जाते हैं।
टीटी ने कहा जनरल में जाओ… पैसेंजर बोला-फाइन मारिए न! देखें वीडियो (फोटो: X/@MahasayRit11254)
जिसके बाद जब ट्रेन का TTE टिकट चेक करने आता है तो ऐसे यात्रियों से जनरल कोच में जाने की बात कहता या फिर फाइन लेकर उनको उस कोच में रहने देता है। इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक यात्री स्लीपर कोच में घुस जाता है। जबकि उसके पास स्लीपर कोच का टिकट नहीं होता। जब TTE उसे जनरल कोच में जाने की बात कहता है तो वह इस पर जवाब देते हुए फाइन लगाने की बात कहता है।
यात्री और TTE दोनों की बातचीत
वीडियो में एक शख्स स्लीपर में बिना टिकट बैठा हुआ मिलता है। ट्रेन के भीतर टिकट चेक करने वाला TTE उसे बार-बार समझाता है और कहता है कि "जनरल में जाओ, यहां पर मत बैठो", लेकिन ये यात्री इतना जिद्दी होता है कि जनरल में तो नहीं जाता उल्टा बड़ी बेफिक्र में जवाब देता है, "फाइन मार दीजिए न।" इस वीडियो में आगे ट्विस्ट तो तब आता है जब TTE कहता है कि "हमको फाइन नहीं मारना" टीटीई आगे कहता है कि लोगों को यहां पर दिक्कत हो रहा है, चलो यहां से"।
TTE इस शख्स से पूछता है कि "यहां पर भीड़ करके क्या कर रहे हो?" जिसका जवाब देते हुए यात्री कहता है कि मैं भीड़ नहीं कर रहा हूं। मैं फाइन मराने को रेडी हूं। मुझे फाइन मारो ना जितना मारना है।" जिस पर TTE कहता है कि "क्यों फाइन मारूं मैं। नहीं मारना फाइन। चलिए जनरल में चलिए।" इस पर बेटिकट यात्री कहता है कि "नहीं जाऊंगा मैं।" अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर @MahasayRit11254 नाम के शख्स ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'एलटीटी बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अनारक्षित यात्रियों की हरकत'इस वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
